सहारनपुर | स्वतंत्रता दिवस समारोह आनंद नगर स्थित ब्लू बर्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण के साथ मुफ़्ती सुहैल द्वारा पवित्र कुरान के पाठ से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति गीतों और भाषणों ने वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती नीलोफर शमसी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 15 अगस्त केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी का प्रतीक है। यह दिन हमें उन बलिदानों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को स्वतंत्र कराया। शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक बनाना भी है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मो.जमाल असलम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा देश तभी प्रगति करेगा जब युवा मेहनत और ईमानदारी को अपनाएँगे।
हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह संविधान का पालन करे।आज का दिन हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हमें विज्ञान, खेल और संस्कृति—हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करनी चाहिए।देश की सेवा केवल सैनिक ही नहीं, बल्कि हर जिम्मेदार नागरिक करता है।आओ, हम सब मिलकर भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ। स्कूल अध्यक्ष डॉ मो. खालिद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें एक बेहतर कल के लिए प्रेरित करता है।
हमारे देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।हमें स्वच्छ, शिक्षित और सशक्त भारत के निर्माण में भागीदार बनना चाहिए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के नाम है कक्षा नर्सरी से किंजा क़ाहिरा,अल्फ़ाम,फ़ातिमा,आयत। कक्षा प्रथम से अहाना, सिदरा, अबीरा, इनाया, अरहम
आमिश , अल-कैफ, उबैद, साद, आफ़िया कक्षा दो से अबदुल्लाह,आसिफ,नबील कक्षा तीन से अहमद अकरम, फैज़ सोनू , अम्मार, विहान उच्च प्राथमिक कक्षा से अब्दुल्ला, अरहम, अशर, अलीना, सुम्हा, लाइबा, सफ़ी, इब्राहिम, हमदान, फ़रीज़, सना, मायरा, माहिन, फ़ैज़, फ़ाक़ी, हिफ़्ज़ा, फातिमा, समरा आदि।







