अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

स्वतंत्रता दिवस पर नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा-पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक के एमडी ने तिरंगा यात्रा सफल होने पर किया आभार व्यक्त

स्वतंत्रता दिवस पर नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक के एमडी ने तिरंगा यात्रा सफल होने पर किया आभार व्यक्त, फार्मेसी के छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर नगर वासियों का मन मोह लिया

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

पूरनपुर/पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज आफ फार्मेसी के तत्वाधान में नगर के मुख्य मार्ग से कई वर्गों से सैकड़ों की संख्या में भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई। जिसमें सामाजिक संगठन के अलावा सभी धर्म जाति के लोग शामिल हुए।
शनिवार को आयोजित तिरंगा यात्रा 15 अगस्त पर नगर के पोस्ट ऑफिस के पास पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक के चेयरमैन अमित मिश्रा के नेतृत्व में व्यापार ,मंडल अधिवक्ता समाज सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया और यह तिरंगा यात्रा पोस्ट ऑफिस से शुरू होकर स्टेशन रोड सर्राफा बाजार होते हुए पकड़िया चौराहे से कोतवाली रोड से जाकर पोस्ट ऑफिस पर समापन हो गया।

तिरंगा यात्रा का नगर पालिका चौराहे पर फूलों की वर्षा का स्वागत किया गया और इसके साथ ही सर्राफा बाजार अन्य चौराहा पर भी स्वागत किया गया तिरंगा यात्रा इतनी लंबी थी कि लोग कहने को मजबूर हो गए की ऐसी तिरंगा यात्रा पहली बार शहर में निकली है । तिरंगा यात्रा में मुख्य चौराहे पर पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक के छात्रों ने चार चांद लगा दिए मनमोहक नृत्य के अलावा देशभक्ति पर आधारित नाट्य कार्यक्रमों का मंचन भी किया जिसकी नगर वासियों ने काफी सराहना की और छात्रों का मनोबल बढ़ाया।

अंत में तिरंगा यात्रा का समापन पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक के एमडी अमित मिश्रा ने आभार व्यक्त कर किया और तिरंगा यात्रा का संचालन भाजपा नगर उपाध्यक्ष गुंजन सक्सेना एवं त्रिभुवन शर्मा ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से काउंसलर महेंद्र मिश्रा, अनादि मिश्रा उर्फ विकास, विशाल वर्मा भाजपा जिला कार्यकारिणी, अचल मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, रवि जयसवाल, नितिन वर्मा, सुभाष गुप्ता , मुनेन्द्र पाल सागर, निर्भय पासवान, नीरज जैन, अरुण अवस्थी, बार एसोसिएशन पूरनपुर पूर्व अध्यक्ष अमिताभ मिश्र, देव शर्मा, शिव शर्मा, मुकेश गुप्ता , अमित कुशवाहा , अनुराग मिश्रा, नितीश अग्रवाल, सुशील कुशवाहा, समर आजाद, राहुल सक्सेना एडवोकेट, डॉक्टर उमा शंकर, संजय गुप्ता, मुकेश पाण्डेय, मुरारी श्रीवास्तव एडवोकेट सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले