पूर्व सांसद स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि - लखनऊ की दर्दनाक घटना के बाद जनपद में कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण - डीएम और एसपी ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश - मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील - एक सप्ताह में 54 अपराधी गिरफ्तार, 1.90 करोड़ की स्मैक बरामदपूर्व सांसद स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि - लखनऊ की दर्दनाक घटना के बाद जनपद में कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण - डीएम और एसपी ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश - मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील - एक सप्ताह में 54 अपराधी गिरफ्तार, 1.90 करोड़ की स्मैक बरामद

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत परिषदीय स्कूली के बच्चों एवं अध्यापकों ने तिरंगा जागरूकता रैली निकाली

पूरनपुर/पीलीभीत। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत परिषदीय स्कूली के बच्चों एवं अध्यापकों ने गांव में घूमकर विभिन्न नारों के साथ तिरंगा जागरूकता रैली निकाली।ब्लाक पूरनपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माधोटांडा नम्बर एक, केसरपुर, मुझाकलां, खाता, उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवंतापुर, माधोटांडा, महादिया, कम्पोजिट विद्यालय रुद्रपुर, कन्या माधोटांडा

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, September 9, 2025

पूरनपुर/पीलीभीत। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत परिषदीय स्कूली के बच्चों एवं अध्यापकों ने गांव में घूमकर विभिन्न नारों के साथ तिरंगा जागरूकता रैली निकाली।
ब्लाक पूरनपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माधोटांडा नम्बर एक, केसरपुर, मुझाकलां, खाता, उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवंतापुर, माधोटांडा, महादिया, कम्पोजिट विद्यालय रुद्रपुर, कन्या माधोटांडा आदि स्कूलों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों एवं अध्यापकों ने गांव में घूम कर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। रैली में बच्चे नारा लगा रहे थे-हाथ से हाथ मिलाना है, हर घर में तिरंगा फहराना है।

भारत की है शान तिरंगा, हर घर में लहराएं तिरंगा। देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर में तिरंगा फहराएंगें आदि नारा लगा रहे थे। रैली में शिक्षक अवनीश कुमार अवस्थी, प्रभुदयाल, नोडल शिक्षक आलोक अवस्थी, प्रधान नईम अली, महेश यादव, भूपेंद्र सिंह, प्रवेश राठौर, फईम खां, शहवाज खां, पारुल गुप्ता, राधाकृष्ण कुशवाहा, राजेश्वरी, सूर्यप्रकाश गंगवार, मुकेश बाबू, रामसेवक, शेखर दीक्षित, गुरजीत सिंह, वजाहत मियां आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले