शादी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा: टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में पलटा, 10 घायल; चार को लोहिया अस्पताल रेफर - टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन - रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न - अवैध गांजा परिवहन में सक्ती पुलिस की बड़ी सफलताः- एक करोड़ पैतालीस लाख मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त करने में मिली सफलता। - ठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिनशादी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा: टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में पलटा, 10 घायल; चार को लोहिया अस्पताल रेफर - टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन - रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न - अवैध गांजा परिवहन में सक्ती पुलिस की बड़ी सफलताः- एक करोड़ पैतालीस लाख मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त करने में मिली सफलता। - ठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन

गोचर कृषि इंटर कॉलेज में कला उत्सव 2025 का आयोजन

वरदान प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारानसमग्र शिक्षा माध्यमिक लखनऊ (उ.प्र. शासन) के निर्देशानुसार गोचर कृषि इंटर कॉलेज में कला उत्सव 2025 के तहत कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की पहचान, संरक्षण एवं प्रोत्साहन करना रहा।इस वर्ष

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 10, 2025

वरदान प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारान
समग्र शिक्षा माध्यमिक लखनऊ (उ.प्र. शासन) के निर्देशानुसार गोचर कृषि इंटर कॉलेज में कला उत्सव 2025 के तहत कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की पहचान, संरक्षण एवं प्रोत्साहन करना रहा।
इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “विकसित भारत वर्ष-2047” रखा गया। प्रतियोगिता में संगीत, गायन, वादन, दृश्य कला, चित्रकला, मूर्तिकला, स्थानीय शिल्पकला, खेल-खिलौने, पारंपरिक कहानी वाचन आदि 12 विधाओं में मुकाबले आयोजित हुए। क्षेत्र के कई विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
परिणामों में इशिका ने चित्रकला,गायन मै अनमोल , देव सैनी ने मूर्तिकला, एकल नृत्य में कीर्ति, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं की सूचना जिला स्तर पर भेजी गई। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजवीर सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ भानु प्रकाश ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन हितेन्द्र सैनी (चीफ प्रॉक्टर) ने किया। सफल आयोजन में नोडल अधिकारी अनीता रानी, ओंकारा सिंह, गौरव कुमार, रामकुमार और कॉलेज स्टाप का योगदान रहा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले