सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

जयसिंहपुर प्रखंड मे विहिप ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

सुल्तानपुर संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव सुल्तानपुर | जनपद के जयसिंहपुर प्रखंड के बिरसिंहपुर गोसैसिंहपुर निकट महादेवन के प्रांगण मे विश्व हिन्दू परिषद ने अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। विहिप प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाण्डेय की अध्यक्षता एवं प्रखंड मंत्री आलोक पाण्डेय के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 10, 2025

सुल्तानपुर संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव

सुल्तानपुर | जनपद के जयसिंहपुर प्रखंड के बिरसिंहपुर गोसैसिंहपुर निकट महादेवन के प्रांगण मे विश्व हिन्दू परिषद ने अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। विहिप प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाण्डेय की अध्यक्षता एवं प्रखंड मंत्री आलोक पाण्डेय के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत को पुनः अखंड भारत राष्ट्र बनाने के लिए तन -मन -धन से संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे जिलासंघ चालक कादीपुर प्रदीप सिंह जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

उन्होंने अखंड भारत संकल्प दिवस की चर्चा करते हुये कहा की भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था लेकिन हमारी भारत भूमि को कई टुकड़ो बाट दी गयी। नेपाल, भूटान, तिब्बत, मयंमार, पाकिस्तान, आदि। हमारे धार्मिक स्थल , महापुरूषों के जन्मस्थली, हमसे छीन लिए गए, भारत से अलग होने पर हिन्दुओ पर अत्याचार उनका धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया, प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाण्डेय जी ने कहा हमें अपनी हिन्दू संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए,हमें अपने हिन्दू धर्म की रक्षा करनी चाहिए।

प्रखंड मंत्री आलोक पाण्डेय जी ने कहा लम्बे संघषों और बलिदानो के बाद बीते चौदह अगस्त 1947 कोआजादी तो मिली लेकिन अधूरी आजादी मिली क्योंकि आजादी के एक दिन पूर्व भारत माता के टुकड़े कर दिए गए,उन्होंने कहा की जब जब हिन्दू बटा है, तब तब देश कटा है, हिन्दुओ की आपसी फूट के कारण बीस बार भारत खंडित हुआ है और आज भी भारत को अखंड रखने की चुनौती है क्योंकि हमे जातियों मे मे तोड़ा जा रहा है जो की बहुत ही निंदनीय है। इस मौके पर बृजेश जयसवाल, गणेश सोनी, रोहित मौर्य,श्याम बिहारी, ऋतिक यादव,शिवम् अग्रहरी, आदित्य पाण्डेय, अविनाश विश्वकर्मा,अम्बेश तिवारी, रोहित गौड़,प्रथम मिश्र,विकास सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले