वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइलवर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइल

भाई-बहन के स्नेह ने रक्षाबंधन को बनाया यादगार

वरदान प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारान।सहारनपुर | भाई-बहन के अटूट स्नेह और प्रेम का पर्व रक्षाबंधन क्षेत्र में उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह से ही कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रौनक छा गई। मुख्य बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी,

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

वरदान प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारान।
सहारनपुर | भाई-बहन के अटूट स्नेह और प्रेम का पर्व रक्षाबंधन क्षेत्र में उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह से ही कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रौनक छा गई। मुख्य बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे दिल्ली–यमुनोत्री हाईवे और प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई।

पुलिस लगातार यातायात सुचारू कराने में जुटी रही। परंपरागत तरीके से बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र व खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर रामपुर मनिहारान के आरव सिंह मोटवाल को उनकी नन्ही बहन काव्या ने प्यार से राखी बांधी और हर संकट में साथ निभाने का वचन लिया।

प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से बस अड्डों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। बहनों के घर जाने और भाइयों के बहनों के घर पहुंचने का यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की अनमोल मिसाल बन गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले