400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

सरसावा को ओवरलोडिंग से मिली राहत, 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर शुरू

विधायक मुकेश चौधरी ने किया उद्घाटन, बिजली आपूर्ति होगी और भी सशक्त

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

सरसावा (अंजू प्रताप)। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को और अधिक सक्षम और सुचारु बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित बिजलीघर में 10 एमवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। इस अत्याधुनिक ट्रांसफार्मर के
शुरू होने से क्षेत्र को ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी। उद्घाटन के बाद विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर घर तक निर्बाध बिजली पहुंचे।

सरसावा बिजलीघर में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगने से अब ट्रिपिंग और वोल्टेज गिरने की समस्याएं खत्म होंगी। इससे कस्बे के हजारों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। स्थानीय निवासियों ने इस कार्य के लिए आभार जताते हुए कहा कि इससे लंबे समय से चली आ रही बिजली कटौती की समस्या का समाधान होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर मंडल अध्यक्ष सागर चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कुमार, राजू पंवार, नवीन जैन, शामलाल धीमान, बंटी जैन, अनुज कंबोज, रविन्द्र कोरी, सतीश प्रधान, संदीप प्रधान तथा जसरत राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले