एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

नोरा फतेही ने रेवान्नी के साथ समर बैंगर के फर्स्ट लुक में दिखाई दमदार एनर्जी

मुंबई (अनिल बेदाग) । ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने अपने आगामी ट्रैक ‘ओ मामा टेटेमा’ का शानदार पहला लुक जारी किया है, जिसमें वह अपनी आवाज़ भी दे रही हैं, और यह पहले से ही अगले समर एंथम का मूड सेट कर रहा है। हाई-एनर्जी पोस्टर में

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, October 27, 2025

मुंबई (अनिल बेदाग) । ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने अपने आगामी ट्रैक ‘ओ मामा टेटेमा’ का शानदार पहला लुक जारी किया है, जिसमें वह अपनी आवाज़ भी दे रही हैं, और यह पहले से ही अगले समर एंथम का मूड सेट कर रहा है। हाई-एनर्जी पोस्टर में नोरा फतेही को इंटरनेशनल आर्टिस्ट रेवान्नी के साथ दमदार और देसी ग्लैमर में देखा जा सकता है। यह अफ्रीकी-भारतीय फ्यूज़न एक संगीतमय और दृश्यात्मक अनुभव बनने वाली है, जिसे 9 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा।

अफ्रीकी प्रेरित फैशन और मॉडर्न टच में तैयार नोरा ने इस गाने की ऊर्जा के अनुरूप एक दमदार, दिलकश और रहस्यमयी लुक को प्रस्तुत किया है। अपनी अफ़्रीकी-बोंगो जड़ों के लिए मशहूर रेवान्नी ने इस मिश्रण में अपना ग्लोबल स्वैग जोड़ा है, जिससे यह एक शानदार विजुअल और संगीत संयोजन बन गया है। एक अनपेक्षित सरप्राइज़ के तौर पर, इस ट्रैक में नोरा के साथ श्रेया घोषाल की मधुर आवाज़ भी शामिल है, जो गाने में एक भारतीय आत्मा का स्पर्श जोड़ती है और इसे एक सच्चा क्रॉस-कल्चरल कोलैबोरेशन बना देती है।

नोरा का उत्साह इस गाने के चारों ओर बने माहौल को दर्शाता है, जो जेसन डेरुलो के साथ स्नेक की अपार अंतरराष्ट्रीय सफलता के बाद आया है, जिसे अब तक 130 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। ‘ओह मामा टेटेमा’ के साथ नोरा एक बार फिर साबित कर रही हैं कि वह न केवल सीमाएं पार करती हैं, बल्कि उन्हें खूबसूरती से एकजुट भी करती हैं। यह पोस्टर एक ऐसे ट्रैक का वादा करती है जो रिदम, ऐटिट्यूड और अंतरराष्ट्रीय अपील से भरपूर है और इस सीज़न के सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज़ में से एक बन चुका है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले