निवाला महंगा, गैस गायब! कालाबाजारी के खेल में फंसी जनता, गोविंदपुरम से बड़ा खुलासा - पत्रकारों के आपसी सामंजस्य में लघु समाचारपत्रों की भूमिका अहम-शिव दर्शन यादव - भारत–हैपाग-लॉयड साझेदारी: समुद्री ताकत को मिलेगी नई रफ्तार - नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की स्थिति पर संबोधन दिया - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।निवाला महंगा, गैस गायब! कालाबाजारी के खेल में फंसी जनता, गोविंदपुरम से बड़ा खुलासा - पत्रकारों के आपसी सामंजस्य में लघु समाचारपत्रों की भूमिका अहम-शिव दर्शन यादव - भारत–हैपाग-लॉयड साझेदारी: समुद्री ताकत को मिलेगी नई रफ्तार - नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की स्थिति पर संबोधन दिया - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

अमैयापुर गांव का मुख्य मार्ग बना तालाब, पांच वर्षों से ग्रामीण झेल रहे हैं मुसीबत

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमैयापुर पश्चिमी के ग्रामीणों को वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। गांव के मुख्य मार्ग पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण रास्ता पूरी तरह जलमग्न

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, October 28, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान

फर्रूखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमैयापुर पश्चिमी के ग्रामीणों को वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। गांव के मुख्य मार्ग पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण रास्ता पूरी तरह जलमग्न रहता है। यह मार्ग रतनपुर पमारान से बड़ागांव को जोड़ता है, जो अब कीचड़ और गंदगी से भरे एक तालाब का रूप ले चुका है।

ग्रामीणों ने बताया कि बीते 5-6 वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन न तो पंचायत और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम उठाया गया है। आए दिन लोग इस जलभराव में फिसलकर गिरते हैं, जिससे चोट लगने की घटनाएं आम हो चुकी हैं। साथ ही, गंदगी और बदबू के कारण बीमारियां भी फैल रही हैं, जिससे गांव के लोग डेंगू, मलेरिया, डायरिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं।

इस मौके पर ग्रामीण रामनिवास राजपूत, ओमपाल सिंह, रामकिशोर, रामदत्त, रामदास, राजवेश, लालाराम, श्यामबाबू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

इन सभी ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की सफाई, जल निकासी एवं मरम्मत की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले