अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

गैर शैक्षणिक कार्यों बीएलओ/पर्यवेक्षक की ड्यूटी से मुक्त रखने, शिक्षक संघ ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

सुल्तानपुर संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव सुल्तानपुर । जनपद के जयसिंहपुर, तहसील क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई जयसिंहपुर और मोतिगरपुर संयुक्त रूप से जयसिंहपुर अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, मोतिगरपुर अध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय के नेतृत्व मे संगठन का प्रतिनिधि मण्डल शिक्षकों के गैर शैक्षणिक कार्यों (BLO) मे ड्यूटी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, October 28, 2025

सुल्तानपुर संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव

सुल्तानपुर । जनपद के जयसिंहपुर, तहसील क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई जयसिंहपुर और मोतिगरपुर संयुक्त रूप से जयसिंहपुर अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, मोतिगरपुर अध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय के नेतृत्व मे संगठन का प्रतिनिधि मण्डल शिक्षकों के गैर शैक्षणिक कार्यों (BLO) मे ड्यूटी लगने सबंधी विभाग से सूचना मांगे जाने पर उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर को ज्ञापन दिया।

अवगत कराया गया कि शिक्षकों के ड्यूटी लगने से पठन पाठन मे व्यवधान, शैक्षणिक गुणवत्ता मे गिरावट होने की आशंका है माननीय उच्च न्यायालय के पूर्व निर्देश के क्रम मे शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त राष्ट्रीय आपदा, मतदान ड्यूटी, जनगणना को छोड़कर छात्र हित मे अन्य किसी भी कार्य मे ड्यूटी न लगाए जाने का आदेश है ।

उपजिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि आप सभी की मांगो को ध्यान मे रखते हुए न्यायोचित निर्णय लिया जायेगा प्रतिनिधि मण्डल मे तहसील प्रभारी विमलेश सरोज, मंत्री हरिओम द्विवेदी, राम मगन, कोषाध्यक्ष मैथिलीशरण मिश्रा, डॉ रोहित दूबे, राम प्रकाश,राम चेत वर्मा, प्रदीप मिश्रा, अनिल कुमार गुप्ता,अनिल सोनी,गुलाब मौर्या, रविमणि त्रिपाठी, रामदीन मौर्या,अजय वर्मा, आशाराम यादव, नवीन श्रीवास्तव, संदीप सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले