तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

जिलाधिकारी ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

सहारनपुर । जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम, क्रिटिकल केयर 50 बेडेड अस्पताल, 60 बेडेड नर्सिंग कॉलेज को देखा।ऑडिटोरियम के निर्माण में गुणवत्ता, फिनिशिंग एवं तकनीकी कमियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, October 28, 2025

सहारनपुर । जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम, क्रिटिकल केयर 50 बेडेड अस्पताल, 60 बेडेड नर्सिंग कॉलेज को देखा।
ऑडिटोरियम के निर्माण में गुणवत्ता, फिनिशिंग एवं तकनीकी कमियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होने प्रधानाचार्य को कहा कि कमियों को दूर करने के बाद ही हैण्डओवर लें। यदि अति आवश्यकता हो तो आंशिक रूप से हस्तान्तरण लिया जाए।50 बेडेड क्रिटिकल केयर अस्पताल में गुणवत्ता ठीक पाई गयी लेकिन निर्माण की गति धीमी थी। इस संदर्भ में उन्होने निर्देश दिए कि निर्माण की गति को बढाया जाए और अतिरिक्त श्रमिक लगाकर कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए।

60 बेडेड नर्सिंग कॉलेज में गुणवत्ता ठीक पाई गयी लेकिन धीमी गति से कार्य होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होने कहा कि गुणवत्ता बनाए रखते हुए अतिरिक्त श्रमिक लगाकर कार्य को समय से पूर्ण किया जाए।मनीष बंसल ने प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज को कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध सुविधाएं अच्छे तरीके से आमजन को मिल सकें, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ0 सुधीर राठी सहित संबंधित कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले