अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

अपर जिलाधिकारी ने अतिवृष्टि के दृष्टिगत को देखते हुए की समीक्षा बैठक

सुल्तानपुर ब्यूरो चीफ घनश्याम वर्मा सुल्तानपुर । जनपद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एस सुधाकरन के द्वारा जनपद सुल्तानपुर में विगत 72 घंटे से हो रही लगातार अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदारों के साथ दैवीय आपदा तथा अन्य राजस्व के प्रकरणों के संबंध

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

सुल्तानपुर ब्यूरो चीफ घनश्याम वर्मा

सुल्तानपुर । जनपद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एस सुधाकरन के द्वारा जनपद सुल्तानपुर में विगत 72 घंटे से हो रही लगातार अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदारों के साथ दैवीय आपदा तथा अन्य राजस्व के प्रकरणों के संबंध में सघन समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। समीक्षा के दौरान समस्त उप जिलाअधिकारियों को और तहसीलदारों के निर्देश दिए गए की समस्त लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे, गोमती नदी के किनारे जो भी ग्राम है वहां पर किसी ग्राम या आबादी क्षेत्र में कहीं जल भराव यदि कोई समस्या है तो त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उप जिलाधिकारी तहसीलदार तथा नया तहसीलदार भी ग्रामों का भ्रमण करें ।

साथ ही साथ जिला पंचायत राज अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि यदि किसी आबादी क्षेत्र में अधिक वर्षा के कारण जल भराव या जल जमाव की स्थिति उत्पन्न होती है तो त्वरित कार्रवाई करते हुए जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए। 1 जून से 3अगस्त तक कल वर्षा की मात्रा 348 mm दर्ज की गयी है जो की सामान्य वर्षा 417mm से 17 प्रतिशत कम है।

गोमती नदी का जलस्तर भी वर्तमान में 79.29 मीटर है और खतरे का निशान 84.73 मीटर है जो कि अभी भी लगभग 5 मीटर नीचे है।जो व्यक्ति कच्चे मकान में, मिट्टी के कच्चे घरों में या जर्जर घरों में रहते हैं उनको वहां पर ना रहने की हिदायत दी जाए जिससे कि अतिवृष्टि या आकाशिय विद्युत या किसी अन्य दैवीय आपदा की घटना में किसी प्रकार की जन हानि या पशु हानि ना हो।वर्षा ऋतु के समय ग्रामीण क्षेत्रों में सर्प दंश की घटनाएं ज्यादा बढ़ जाती हैं , सांप के काटने की की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाए। किसी झाड़ फूंक के चक्कर में ना रहे। समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल और मुख्यालय स्तर पर एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले