बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन - मैजिक अड्डा स्थित हनुमान मंदिर परिसर पूरनपुर में परमपूज्य बाबा नीम करौली महाराज जी का विशाल भंडारा - पूरनपुर प्रेस क्लब रजिस्टर्ड की जंगल सफारी के बाद आयोजित हुई बैठक में दिनेश कुमार सचिव रामगोपाल कुशवाहा कों उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी। - मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य मंत्री दिनेश सिंह ने दानेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चनाबिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन - मैजिक अड्डा स्थित हनुमान मंदिर परिसर पूरनपुर में परमपूज्य बाबा नीम करौली महाराज जी का विशाल भंडारा - पूरनपुर प्रेस क्लब रजिस्टर्ड की जंगल सफारी के बाद आयोजित हुई बैठक में दिनेश कुमार सचिव रामगोपाल कुशवाहा कों उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी। - मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य मंत्री दिनेश सिंह ने दानेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना

लोकभूषण आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप का 81वां जन्मदिन समारोह पांच अगस्त को सम्मानित की जायेंगी आठ विभूतियां

सुल्तानपुर रिपोर्ट – प्रशांत यादव सुल्तानपुर। जनपद के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार लोक भूषण आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप के 81वें जन्मदिन पर साहित्य कला संस्कृति सम्वर्धन न्यास द्वारा एक भव्य समारोह आयोजित किया गया है । जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

सुल्तानपुर रिपोर्ट – प्रशांत यादव

सुल्तानपुर। जनपद के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार लोक भूषण आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप के 81वें जन्मदिन पर साहित्य कला संस्कृति सम्वर्धन न्यास द्वारा एक भव्य समारोह आयोजित किया गया है । जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली आठ विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए न्यास के सचिव पवन कुमार सिंह ने बताया कि समारोह मंगलवार पांच अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे से रणवीर राजकुमार इंटर कालेज बरवारीपुर में मनाया जायेगा।समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार राम दुलारे सिंह ‘सुजान’ को पं. राम नरेश त्रिपाठी स्मृति लोक साहित्य रत्न सम्मान, इन्द्रजीत सिंह अर्चक को डॉ.जयसिंह व्यथित स्मृति अवधी साहित्य रत्न सम्मान , डॉ राम प्यारे प्रजापति को मान बहादुर सिंह स्मृति कथा साहित्य रत्न सम्मान , लाल देवेन्द्र श्रीवास्तव को रामानुज त्रिपाठी स्मृति बाल साहित्य रत्न सम्मान, हनुमान प्रसाद सिंह ‘अभिषेक’ को त्रिलोचन शास्त्री स्मृति काव्य साहित्य रत्न सम्मान, केशव प्रसाद सिंह को धनंजय सिंह स्मृति शिक्षा रत्न सम्मान , डॉ.ओम अनादि गुप्त को धरती के भगवान चिकित्सा रत्न सम्मान तथा श्यामचंद्र श्रीवास्तव को रामकृष्ण जायसवाल स्मृति पत्रकारिता रत्न सम्मान प्रदान किया जायेगा ।

दो सत्रों में होने वाले इस समारोह में डॉ राम प्यारे प्रजापति की आत्मकथा पैंसठ सीढ़ियां तथा अशोक पाण्डेय अनहद की काव्य कृति एक गुमनाम योद्धा का लोकार्पण होगा । इसके बाद कवि गोष्ठी होगी समारोह में विभिन्न स्थलों से आये साहित्यकार , शिक्षक व समाजसेवी सम्मिलित होंगे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले