एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

ड्रोन को लेकर अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, हाथ में थी तलवार

वरदान, संवाददाता रामपुर मनिहारानसहारनपुर । पुलिस ने सोशल मीडिया पर ड्रोन से सम्बंधित वीडियो वायरल कर अफवाहें फैलाने का प्रयास करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक तलवार भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

वरदान, संवाददाता रामपुर मनिहारान
सहारनपुर ।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर ड्रोन से सम्बंधित वीडियो वायरल कर अफवाहें फैलाने का प्रयास करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक तलवार भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इंस्ट्राग्राम पर वायरल हुई एक वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर ड्रोन चोरों द्वारा गला काटने की बात करता दिखाई दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष तिवारी द्वारा ड्रोन सम्बन्धी अफवाहे फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी व्योम बिंदल एवं सीओ नकुड़ एस एन वैभव पांडे के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे में वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की जिसकी पहचान अजीत पुत्र सेवाराम निवासी मौहल्ला इकराम के रूप में हुई।

पुलिस ने मुखबिर की सुरक्षा पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक तलवार भी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले