गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

टीबी मुक्त भारत की दिशा में सरसावा ने बढ़ाया एक और कदम: पोषण किट वितरण और जन औषधि केंद्र का शुभारंभ

सरसावा(अंजू प्रताप)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान को ज़मीन पर साकार करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षय रोगियों को पोषण किट वितरण कार्यक्रम तथा भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ संपन्न हुआ।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

सरसावा(अंजू प्रताप)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान को ज़मीन पर साकार करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षय रोगियों को पोषण किट वितरण कार्यक्रम तथा भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ संपन्न हुआ।

स्थानीय विधायक मुकेश चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष सागर चौधरी ने शुक्रवार को सीएचसी प्रांगण में कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कार्यक्रम के दौरान टीबी से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क पोषण किट वितरित की गईं, जिससे उनके उपचार को पोषक तत्वों के सहयोग से और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। साथ ही जन औषधि केंद्र के माध्यम से अब लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सीएचसी प्रभारी डॉ अनुराग ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि सस्ती दवाइयां और सुलभ उपचार के साथ जब जनभागीदारी जुड़ती है, तभी जनकल्याण संभव होता है। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी और स्थानीय गणमान्य भी उपस्थित रहे, जिनमें सतीश कश्यप, कृष्ण गोपाल गुम्बर, रमेश सुखीजा, महिपाल, शामलाल धीमन, विनय कश्यप, रुचि यादव और गौरव मोगा प्रमुख रूप से शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने “सेवा, समर्पण और संकल्प से सबका साथ-सबका विकास” के संकल्प को दोहराया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य और जनकल्याण संबंधी विज़न को धरातल पर उतारने का विश्वास जताया। जन औषधि केंद्र का शुभारंभ न केवल सस्ती दवाओं की पहुंच को आसान बनाएगा, बल्कि ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के नागरिकों के लिए यह एक राहतभरी सौगात साबित होगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने सामूहिक रूप से क्षयरोग उन्मूलन की इस लड़ाई में भागीदारी का संकल्प लिया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले