सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए - सोनभद्र: सभासद की फर्जी डिग्री मामले में प्रशासनिक और पुलिस जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासासपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए - सोनभद्र: सभासद की फर्जी डिग्री मामले में प्रशासनिक और पुलिस जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

चमनलाल दिगंबर जैन कॉलेज में गूंजे पर्यावरण संरक्षण के नारे, राज्यमंत्री जसवंत सैनी रहे मुख्य अतिथि

प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारानपर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक पेड़ मां के नाम” महाभियान के अंतर्गत बुधवार को कस्बे प्रसिद्ध महिला शिक्षण संस्थान चमनलाल दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन छात्राओं की रचनात्मकता, पर्यावरण के प्रति उनका समर्पण और

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, November 6, 2025

प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारान
पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक पेड़ मां के नाम” महाभियान के अंतर्गत बुधवार को कस्बे प्रसिद्ध महिला शिक्षण संस्थान चमनलाल दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन छात्राओं की रचनात्मकता, पर्यावरण के प्रति उनका समर्पण और जनजागरूकता की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी रहे। छात्राओं ने अपने हाथों से बनाए गए सुंदर गमले कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों,एवं विशिष्टजनों को भेंट कर उन्हें प्रकृति से जुड़ाव का संदेश दिया। छात्राओं ने “धरती की है यही पुकार, वृक्षों से करो श्रृंगार”, “एक वृक्ष माँ के नाम” जैसे नारों से माहौल को संकल्पमय बना दिया।

राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, वन हमें जीवनदायिनी औषधियाँ, स्वच्छ ऑक्सीजन और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। पर्यावरण की रक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अपनी माँ के नाम अवश्य लगाना चाहिए, जिससे यह एक भावनात्मक और जीवनदायिनी परंपरा बन सके।

उन्होंने कहा पेड़ सेल्फी के लिए ही नहीं उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्या सारिका जैन द्वारा मुख्य अतिथियों को माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागतम गीत की प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद प्रबंधक वीरेश जैन ने भी अपने विचार रखते हुए छात्राओं की मेहनत और पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना की।

कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद कौशिक, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बबली देवी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सपन जैन,भाजपा युवा नेता दीपक सैनी, साहब सिंह,सचिन,राजेंद्र जैन,भूपेंद्र जैन,विजयकुमार, प्रधानाचार्य दीपक श्रीवाल,पुष्पेंद्र जैन, शिक्षकगणों समेत समस्त विद्यालय स्टाफ एवं अनेक स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले