अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

सपा महिला सभा ने डिंपल यादव पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मौलाना पर की कार्रवाई की मांग

ऐसे मौलाना को गधा पर बैठाकर मुंह पर कालिक पोत कर घुमाना चाहिए: स्मिता यादव

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 22, 2025

बरेली। मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरुद्ध और एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष स्मिता यादव के नेतृत्व में एसपी सिटी को ज्ञापन देकर मौलाना पर कार्रवाई की मांग की।

जिला अध्यक्ष स्मिता यादव ने बताया समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव जो सदैव महिला सशक्तिकरण, गरिमा और सम्मान की आवाज रही हैं उनके विरोध मौलाना साजिद रशीदी द्वारा हाल ही में एक सार्वजनिक मंच अशोभनीय, अभद्र और आपतिजनक टिप्पणी की गई है।

यह टिप्पणी न केवल एक सम्मानित महिला सांसद का अपमान है बल्कि समस्त महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली बात है। यह बात महिलाओं के प्रति दुर्भावना और असम्मान फैलाने की नीयत से की गई है जो कि भारतीय संविधान, महिला सम्मान और विधि व्यवस्था का खुला उल्लंघन है।

स्मिता यादव ने कहा इसे मौलाना साजिद रशीदी पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए अगर कार्रवाही नहीं होती है तो ऐसे मौलाना को गधा पर बैठाकर मुंह पर कालिक पोत कर घूमाना चाहिए जिससे महिलाओं को इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं कर सके। ज्ञापन देने बालो में पुष्पा मौर्य, सुनीता यादव, वीना गौतम, शशि चंद्रा, सिमरन खान , रुखसाना बेगम , शब्बो खान, गुड़िया खान, पल्लवी सक्सेना आदि मौजूद रही।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले