बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन - 19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolutionबरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन - 19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolution

जलालाबाद से केदारनाथ यात्रा पर गए युवकों से धोखाः ड्राइवर ने नशीला पदार्थ खिलाकर गाड़ी और सामान लेकर फरार

प्रिंस गुप्ता ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्रशाहजहांपुर के जलालाबाद से पांच युवक अपनी निजी कार से केदारनाथ यात्रा पर गए थे। इस दौरान उनके ड्राइवर ने उन्हें धोखा दे दिया। मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी मुन्नी देवी ने सोमवार दिन के 9:00 बजे थाने में शिकायत

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 28, 2025

प्रिंस गुप्ता ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र
शाहजहांपुर के जलालाबाद से पांच युवक अपनी निजी कार से केदारनाथ यात्रा पर गए थे। इस दौरान उनके ड्राइवर ने उन्हें धोखा दे दिया। मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी मुन्नी देवी ने सोमवार दिन के 9:00 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, उनका पुत्र अमन कुशवाहा अपने चार साथियों आकाश, शोभित, सुगन्धी और सचिन श्रीवास्तव के साथ अपनी ईको कार (UP 27BJ 9646) से हरिद्वार और केदारनाथ गए थे।यात्रा के दौरान ड्राइवर दीपक ने मुरादाबाद से दो अज्ञात व्यक्तियों को भी गाड़ी में बिठा लिया। वापसी के समय केदारनाथ में ड्राइवर और उसके साथियों ने युवकों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।
इसके बाद ड्राइवर युवकों के सामान से भरे थैले लेकर फरार हो गया। थैलों में 10 से 15 हजार रुपये और कपड़े रखे थे। ड्राइवर कार सहित फरार है और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कर कराकर कार्रवाई की मांग की. वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले