श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेलश्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल

गोकशी के मामले में फरार चल रहे दो को पुलिस ने पकड़ा

गोकशी के मामले में फरार चल रहे दो को पुलिस ने पकड़ा दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो पूरनपुर/पीलीभीत। नहर किनारे गोवंशीय पशुओं का वध करनेके मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को दवोच लिया। पुलिस ने उनके पास से कारतूस तमंचों के अलावा पशु काटने

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, July 19, 2025

गोकशी के मामले में फरार चल रहे दो को पुलिस ने पकड़ा

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पूरनपुर/पीलीभीत। नहर किनारे गोवंशीय पशुओं का वध करने
के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को दवोच लिया। पुलिस ने उनके पास से कारतूस तमंचों के अलावा पशु काटने के उपकरण बरामद कर जेल भेज दिया।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के माधोपुर पुल के पास तस्करों ने झाड़ियां में 16 जुलाई को गोवंशीय पशुओं की हत्या कर उनके अबशेष पेंड पर टांग दिए थे। जानकारी लगने के बाद गोरक्षा प्रमुख शिवम भदोरिया ने कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचकर कड़ी नाराजगी जताते हुए हंगामा कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। पुलिस ने गौ रक्षा प्रमुख राष्ट्रीय बजरंग दल के शिवम भदौरिया कि ओर से अज्ञात तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 17 जुलाई को पुलिस ने आरोपी शानू उर्फ सागर निवासी पूरनपुर के लाइनपार को जेल भेज दिया था। अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर घुंघचाई पुलिस ने मदारपुर के पास फुरकान निवासी पूरनपुर के मोहल्ला लाइनपार व पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुरकला निवासी कामिल उर्फ मुरादी पुत्र गट्टा को पकड लिया। आरोपियों के पूछताछ में गौकशी की घटना करना कबूल किया है। पुलिस ने पकडे गए दोनों आरोपियों से पशु काटने के उपकरण, 315 वोर के दो तमंचे,दो जिंदा कारतूस वरामद किए। दोनों आरोपियों पर पूरनपुर कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने वताया गौकशी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले