बिजली घर में घुसकर संविदा कर्मियों को पीटा कि तोड़फोड़
घुंघचाई/पीलीभीत। घुंघचाई उपखंड में घुस कर संविदा कर्मियों के साथ के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी। टीम के एकत्र होने पर आरोपी भाग गए। पुलिस को तहरीर दी गई है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी राघवेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और रामसागर वर्मा निवासी लुकटिहाई टांडा घुंघचाई विद्युत उपखंड पर संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे उपकेंद्र पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव कढै़या निवासी आधा दर्जन लोग जबरन उपखंड कार्यालय घुंघचाई में घुस आए। आरोप है कि आरोपितों ने संविदा कर्मियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपितों ने उपखंड में आग लगाने की धमकी दी। गांव में दिखने पर संविदा कर्मियों
गांव में दिखने पर हाथ और पैर तोड़ने की धमकी का आरोप
आधा दर्जन से अधिक आरोपितों ने कहा कि मेरे गांव
दिखाई दिए तो हाथ पैर तोड़कर जान से मारने को भी धमकाया। गालियों का विरोध करने पर आरोपितों ने उपखंड में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कार्यालय में रखा प्रिंटर तोड़ दिया। आरोपितों के आतंक से उपखंड में खलबली मच गई। शोर शराबा करने पर एसएसओ दीपक कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौके पर जुट गए। कर्मचारियों को देख आरोपित बाइक से धमकी देते हुए भाग गए। घुंघचाई उपखंड एसडीओ सर्वेश सिंह ने बताया संविदा कर्मियों के साथ मारपीट और कार्यालय में तोड़फोड़ करने की जानकारी मिली है। कर्मियों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।






