ग्राम प्रधान अर्जुन मण्डल की करंट लगने से हुई मौत , मदद को आगे आया प्रधान संगठन
पूरनपुर/पीलीभीत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत महाराजपुर के प्रधान अर्जुन मण्डल की बिजली करंट लगने से मृत्यु हो गयी थी । अर्जुन की मौत से उनका परिवार ही नही बल्कि पूरा क्षेत्र सदमे मे हैं । पूरनपुर ब्लॉक स्थित कृषि विभाग सभागार में ग्राम प्रधान संगठन द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया । जिसमें स्वर्गीय अर्जुन मण्डल जी की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मौन रखा गया ।
एवं इसके पश्चात स्वर्गीय प्रधान अर्जुन मण्डल के परिवार की आर्थिक मदद करते हुए ब्लॉक प्रमुख पूरनपुर द्वारा 25हजार समेत प्रधान संगठन द्वारा कुल 3 लाख रुपये आर्थिक मदद हेतु एकत्रित किये गए जिससे कुछ पैसों से स्वर्गीय प्रधान अर्जुन मण्डल जी के दोनो बच्चों की एफडी एवं कुछ धनराशि उनकी पत्नी को नगद दी जायेगी , इसके साथ ही उनके परिवार को जो भी सरकारी मदद होगी वह संगठन भरपूर सहयोग करेगा ।
यह सहयोग अखिल भारतीय प्रधान संगठन वह ब्लॉक स्टाफ़ , सचिव द्वारा किया गया ।






