अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज के 81वें स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

अलताब अहमद, शिवगढ़ रायबरेली। शिवगढ़ विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवगढ़ कस्बे में स्थित श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज का 81वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 16, 2025

अलताब अहमद, शिवगढ़ रायबरेली। शिवगढ़ विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवगढ़ कस्बे में स्थित श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज का 81वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। विद्यालय के 81वां स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था के पूर्व छात्र श्री आरके मिश्रा प्रधानाचार्य सेवानिवृत्ति श्री हरि प्रसाद अवस्थी सहायक अध्यापक सेवानिवृत्ति श्री श्रवण कुमार त्रिवेदी इंजीनियर सेवानिवृत्ति डॉ आलोक वर्मा स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर विजय वर्मा स्वास्थ्य विभाग को श्री बरखंडी विद्या रत्न पुरस्कार देकर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजकुमार गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया तथा संस्था में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को परिषदीय परीक्षा 2025 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को भी प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त श्री राजकुमार गुप्ता द्वारा पूर्व छात्र सारिका अवस्थी पुत्र श्री देवेंद्र कुमार अवस्थी निवासी ग्राम पहाड़पुर शिवगढ़ रायबरेली को समर्पण नामक काव्य पुस्तिका के प्रकाशन हेतु पुरस्कृत किया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसमें प्रिया अंशिका प्रीति दामिनी दिनेश नाजिया वाजिद के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की पत्रिका अर्चना का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक लक्ष्मीनारायण सुशील शुक्ला डॉक्टर बृजेश सिंह शैलेंद्र कुमार सिंह भूपेंद्र सिंह अभिषेक मिश्रा अवनीश सोनकर योगेश झा राम सजीवन पटेल विनय कुमार शर्मा अरुण कुमार सिंह आनंद कुमार सत्येंद्र विजय कुमार विकास वर्मा विजय प्रताप सिंह राजेश कुमार श्रीवास्तव दिग्विजय सिंह प्रमोद सिंह और विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व कर्मचारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले