श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेलश्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल

रोजगार मेले में 300 अभ्यर्थियों का मौके पर कम्पनियों द्वारा किया चयन।

रोजगार मेले में 300 अभ्यर्थियों का मौके पर कम्पनियों द्वारा किया चयन। पीलीभीत /मिशन निदेशक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन लखनऊ के पत्र दिनांक 03.07.2025 के अनुपालन में आज दिनांक 15.07.2025 केा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत आयोजित रोजगार मेला उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, July 16, 2025

रोजगार मेले में 300 अभ्यर्थियों का मौके पर कम्पनियों द्वारा किया चयन।

पीलीभीत /मिशन निदेशक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन लखनऊ के पत्र दिनांक 03.07.2025 के अनुपालन में आज दिनांक 15.07.2025 केा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत आयोजित रोजगार मेला उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पीलीभीत के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पीलीभीत में आयोजित किया गया। आयोजित रोजगार मेले का उद्दघाटन राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0 संजय सिंह गंगवार द्वारा द्वीप प्रज्जलन कर किया गया। रोजगार में 15 निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कम्पनियों ने सेल्स एग्जीक्यूटीव, डाटा आपरेटर, टैक्निशियन, मार्केटिंग एण्ड सेल्समेन, फिटर, बैकिंग सेक्टर, मशीन आपरेटर, टेªनी आपरेटर आदि सेक्टर के रिक्तियां अधिसूचित की थी। उक्त रोजगार मेले में 652 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में प्रतिभाग किया, जिसके सापेक्ष 300 अभ्यर्थियों को कम्पनियों द्वारा मौके पर ही चयन किया गया।
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0 संजय सिंह गंगवार, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केन्द्र संजय कुमार एवं नोडल प्रधानाचार्य/जिला समन्वयक शरदचन्द्र सागरवाल के द्वारा सेवायोजित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र व स्मृति चिन्ह सम्मानित/वितरण किया गया। राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनायें दी तथा सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाऐं की।
विश्व युवा कौशल दिवस में अनुज सिंह कार्यदेशक, हरिओम चौधरी, तोताराम अनुदेशक, अजीत सिंहजिला कौशल प्रबन्धक, मीरा देवी जिला कार्यक्रम प्रबन्धन डी.डी.यू.-जी.के.वाई., हरिओम वर्मा, डाटा आपरेटर व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले