बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

मानव सेवा क्लब की दो महिला सदस्य अमर नाथ की यात्रा पर रवाना

( दैनिक अयोध्या टाइम्स)बरेली। बाबा अमर नाथ की दुर्गम यात्रा पर पुरुषों को सोचना पड़ता है वहां मानव सेवा क्लब की दो महिला सदस्य अपने साहस के दम पर आज शनिवार को ट्रेन द्वारा जम्मू के लिए बरेली स्टेशन से रवाना हो गई उनकी रवानगी पर क्लब

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 12, 2025

( दैनिक अयोध्या टाइम्स)
बरेली। बाबा अमर नाथ की दुर्गम यात्रा पर पुरुषों को सोचना पड़ता है वहां मानव सेवा क्लब की दो महिला सदस्य अपने साहस के दम पर आज शनिवार को ट्रेन द्वारा जम्मू के लिए बरेली स्टेशन से रवाना हो गई उनकी रवानगी पर क्लब ने कहरवान स्थित कार्यालय में एक कार्यक्रम कर उनको शॉल, हार और रास्ते के लिए जरूरत की वस्तुएं देकर उनकी यात्रा की मंगलकामनाएं कीं। यात्रा पर जाने वाली महिलाएं बजरिया पूरनमल की मधुरिमा सक्सेना हैं और अनीता सिन्हा ग्रीन पार्क की निवासी हैं दोनों महिलाओं ने आत्मविश्वास और साहस से भरकर बाबा अमरनाथ की सदभावना यात्रा पूरी करने का संकल्प लिया।
क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ. सुरेश रस्तोगी, इन्द्र देव त्रिवेदी, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, साधना गुप्ता,सुनील शर्मा,पीयूष गुप्ता,सत्येंद्र सक्सेना, शकुन सक्सेना ने इनकी मंगलमय यात्रा की ईश्वर से प्रार्थना की।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले