एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली

बाइक रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ ज्ञानेश कुमार का मांगा त्यागपत्रडीएटी ब्यूरो रायबरेली

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, October 23, 2026

राष्ट्रीय व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेष कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एवं वोट बचाओ-देश बचाओं की माननीय सांसद राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही मुहिम के तहत बाइक रैली का आयोजन लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा तथा मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस कायर्क्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता यह संदेश देंगे कि लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए प्रत्येक वोट की अहमियत है और कांग्रेस पार्टी भाजपा के लिए ज्ञानेश कुमार द्वारा करायी जा रही वोट चोरी को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र की बुनियाद पर सीधा हमला है। लोकतंत्र में जनता का वोट ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन यदि वोट की चोरी होती है और मतदाता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जाता है तो यह देष के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यो का अपमान है। कांग्रेस पार्टी जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस लड़ाई को जन-जन तक पहुंचायेगा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए व्यापक जन आन्दोलन खड़ा किया जाएगा।

सदर समन्वयक रोहित सिंह ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का संघषर् किसी राजनैतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिक के मतधिकार की रक्षा के लिए है। जनता अपने वोट से सरकार चुनती है और उस वोट की पवित्रता बनाए रखना चुनाव आयोग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी से जुड़े सवालों को जनता के बीच उठायेगी और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिष्चित करने की मांग करेगी।

शहर कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अभय त्रिवेदी ने कहा कि युवाओं और चुनाव आयोग के बीच बढ़ता टकराव किसी राजनैतिक स्वाथर् का परिणाम नहीं, बल्कि युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी, संविधान और आम नागरिक के मताधिकार से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। युवा अपने वोट से सरकार चुनते है और उस वोट की पवित्रता और निष्पक्षता बनाए रखना चुनाव आयोग का काम है। उन्होने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे जी द्वारा उठायी गयी तीन मांगो को जायज ठहराते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, एस.आई.आर. पर तत्काल रोक तथा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। बाइक रैली सुबह 11ः30 बजे से नैथन स्कूल प्रांगण, बस स्टैंड चैराहा से कैपिटल टाॅकीज, शहीद लालचन्द्र स्वणर्कार कैपरगंज, घण्टाघर चैराहा, सुपर माकेर्ट, खालसा चैक, अस्पताल चैराहा, अम्बेडकर चैक, शहीद चैक, डिग्री कालेज चैराहा, सिविल लाइन, सारस होटल चैराहा, प्रगति पुरम, रतापुर, गल्ला मंडी, जहानाबाद, कहारो का अड्डा, एन.आई.सी., किला बाजार पुलिस चैकी रोड खाली सहाट, अमर नगर होते हुए बस स्टेशन पर समाप्त हुयी। रैली में सैकड़ो की संख्या में युवाओं व आम जन ने भागीदारी करते हुए वोट चोरी के खिलाफ सांसद राहुल गांधी जी के द्वारा उठायी जा रही आवाज को अपना समथर्न दिया।

बाइक रैली में शामिल होने वालों में संजय सिंह, अभय त्रिवेदी, सूयर्कुमार बाजपेई, मो.शकील उफर् मुन्ना घोसी, आषीष द्विवेदी, प्रीता नेथन, सुनील प्रताप भदौरिया, सवोर्त्तम मिश्रा, संजीव शुक्ला, मनोज मिश्रा, मो.सरताज, उमस्मान घोसी, अम्बरीष कुमार पटेल, मनीष सोनकर, विजय लोधी, सत्येन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अवधेष कुमार द्विवेदी, मो.हुसैन, अंकुर चैधरी, सै.अरषद, महेष्वर सिंह, नितिन कुमार सिंह, मुकेष श्रीवास्तव, अभिनव राय, विष्वनाथ त्रिवेदी, जितेन्द्र तिवारी, मो.गोस, दानिष अंसारी, राषिद अंसारी, दीपक कुमार, अमृत लाल, देवनाथ, मो.सुहैल, मो.अकील, मंसूब अख्तर, मो.जाबिर, कमलेष, यज्ञदेव शमार्, मो.तफैल, उबैदुर रहमान, मो.शादाब खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।सेवा में,

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले