बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन - 19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolutionबरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन - 19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolution

बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

सभ्यता देवी वर्मा के जनसंपर्क अभियान ने पकड़ी रफ्तार

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, October 22, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पीलीभीत
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। पीलीभीत जनपद की 128-बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच मरौरी की ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सभ्यता देवी वर्मा की क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।


सभ्यता देवी वर्मा ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित करना शुरू कर दिया है। वे चौपालों के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुन रही हैं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रही हैं। उनके इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को समझना, पात्र लोगों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता के साथ सीधा संवाद बनाए रखना बताया जा रहा है।

महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर
क्षेत्र भ्रमण के दौरान सभ्यता देवी वर्मा ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दे रही हैं। गांवों में महिलाओं से संवाद और जनसमस्याओं की जानकारी लेने के जरिए वे स्थानीय स्तर पर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उनकी इस गतिविधि को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्र में जनाधार मजबूत करने की कवायद के रूप में भी देखा जा रहा है।उच्च शैक्षिक योग्यता भी चर्चा में
सभ्यता देवी वर्मा की शैक्षिक पृष्ठभूमि भी उनकी राजनीतिक दावेदारी के संदर्भ में उल्लेखनीय है।

वे हिंदी एवं समाजशास्त्र में परास्नातक होने के साथ बीपीएड और एलएलबी की डिग्री भी रखती हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता और क्षेत्र में लगातार सक्रियता को स्थानीय राजनीतिक हलकों में उनकी संभावित दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।क्षेत्र में ‘जय भाजपा, विजय भाजपा, लक्ष्य-2027’ जैसे नारों और दीवार लेखन के बीच चुनावी चर्चाओं ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय सियासी समीकरणों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो रही हैं। ऐसे माहौल में सभ्यता देवी वर्मा के जनसंपर्क अभियान और ग्रामीणों के बीच उनकी सक्रियता को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


हालांकि,बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा का टिकट किसे मिलेगा, इसका अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान को ही करना है। फिलहाल सभ्यता देवी वर्मा की बढ़ती सक्रियता और जनसंवाद ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र की राजनीतिक चर्चाओं को नई दिशा दे दी है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले