दर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोरदर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर

सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस

अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, September 11, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

घरघोड़ा। थाना क्षेत्र के अमलीडीह-भालुमार मार्ग के पास शुक्रवार को सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे महिला की लाश देखकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि मृत महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के आसपास है। महिला के हाथ में एक प्लास्टिक का थैला भी रखा हुआ मिला है। राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली।

सूचना के बाद शव वाहन के माध्यम से महिला के शव को घरघोड़ा अस्पताल लाया गया। वहीं, घरघोड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मृतका की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटनास्थल से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

फिलहाल महिला की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले