पूरनपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश तथा समाजवादी पार्टी के प्रदेशव्यापी आह्वान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम न्यूरिया मल्लपुर,बख्तापुर, कुलवागाड़, स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक सम्मान एवं शिक्षा के मुद्दे को लेकर उठाई आवाज। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं 129-विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी राजकुमार “राजू” ने शिक्षकों का सम्मान करते हुए बंद पड़े विद्यालय को तत्काल संचालित किए जाने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि विद्यालय पर ताला लगा होना बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। सरकार को ऐसे विद्यालयों को तत्काल खुलवाकर नियमित शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए शिक्षा बच्चों का अधिकार है। किसी भी विद्यालय का लंबे समय तक बंद रहना बेहद गंभीर विषय है। समाजवादी पार्टी बच्चों, युवाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी । विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों की स्थिति पर सरकार को बंद विद्यालयों को खोलकर बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू होनी चाहिए।
पूर्व शिक्षक ओम शर्मा ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य की नींव होता है। विद्यालय बंद रहने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। प्रशासन को बच्चों के हित में विद्यालय को शीघ्र संचालित हो।सपा नेता कौशल वाजपेयी ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा और भाजपा सरकार को शिक्षा विरोधी बताया।कार्यक्रम की सूचना मिलने पर तहसीलदार, उपजिलाधिकारी एवं कोतवाल सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कार्यक्रम को लेकर बातचीत भी हुई।
सपा नेताओं ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान करना और बच्चों की शिक्षा से जुड़े सवाल उठाना लोकतांत्रिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी आगे भी शिक्षा, युवाओं और बच्चों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी इस दौरान प्रमुख रूप से विधानसभा महासचिव निशान मियाँ,सतीश वर्मा,अहीद खान,शिवम यादव,ठाकुर प्रसाद,आरिफ खान,सत्यनारायण, सत्यदेव मौर्य,गोपी सिंह,रंजीत सिंह,आदि उपस्तिथ रहे।




