बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंप लगाए गए, इन्फ्लुएंजा बार्ड तैयार - ढाई घाट गंगा पुल से 55 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई छलांग - बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त - वार्ड 28 जागेश्वर नगर में खुला नाला बना हादसों का कारण, जलभराव से घरों में घुसता है पानी - लूट की वारदात का खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तारबाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंप लगाए गए, इन्फ्लुएंजा बार्ड तैयार - ढाई घाट गंगा पुल से 55 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई छलांग - बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त - वार्ड 28 जागेश्वर नगर में खुला नाला बना हादसों का कारण, जलभराव से घरों में घुसता है पानी - लूट की वारदात का खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, September 4, 2026

फर्रुखाबाद।

जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज नगर के मोहल्ला सिरमौरा बागर में सड़क किनारे स्थापित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सफाई कर्मचारी द्वारा प्रतिमा की दाहिनी उंगली टूटी हुई देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।


अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई
नगर के मोहल्ला सिरमौरा बांगर में भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। सुबह लगभग 10 बजे सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाने पहुंचा तो उसने बाबा साहब की दाहिनी अंगुली टूटी देखी जिसकी जानकारी उसने फोन से चेयरमैन अनिल राजपूत को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत चेयरमैन अनिल राजपूत और समाजवादी अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष साजिद अली खान समेत कई लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की नजाकत भांपते हुए चेयरमैन ने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए गहनता से निरीक्षण किया। तनाव की स्थिति से बचने और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की देखरेख में तुरंत प्रतिमा की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया।


बंदरों द्वारा नुकसान की आशंका
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय नागरिकों और पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आशंका जताई है कि शरारती तत्वों की बजाए क्षेत्र में सक्रिय बंदरों के झुंड की किसी हरकत के कारण प्रतिमा की उंगली टूटी हो सकती है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ हर पहलू से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या कानून-व्यवस्था की स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले