बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंप लगाए गए, इन्फ्लुएंजा बार्ड तैयार - ढाई घाट गंगा पुल से 55 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई छलांग - बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त - वार्ड 28 जागेश्वर नगर में खुला नाला बना हादसों का कारण, जलभराव से घरों में घुसता है पानी - लूट की वारदात का खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तारबाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंप लगाए गए, इन्फ्लुएंजा बार्ड तैयार - ढाई घाट गंगा पुल से 55 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई छलांग - बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त - वार्ड 28 जागेश्वर नगर में खुला नाला बना हादसों का कारण, जलभराव से घरों में घुसता है पानी - लूट की वारदात का खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

वार्ड 28 जागेश्वर नगर में खुला नाला बना हादसों का कारण, जलभराव से घरों में घुसता है पानी

जागेश्वर नगर में खुले नाले से बढ़ा हादसे और जलभराव का खतरा, शीघ्र समाधान की मांग

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, September 4, 2026

आगरा, दयालबाग। वार्ड संख्या 28 जागेश्वर नगर, दयालबाग पार्षद चौधरी प्रेमदास ने क्षेत्र की गंभीर समस्या को उठाया है।

क्षेत्रीय निवासी सचिन कुमार ने बताया कि उनके घर के पास से एक नाला गुजरता है जो भगवान टॉकीज से होते हुए नगला पत्ती मेन मार्केट से टैगोर नगर को जोड़ता है। यह क्षेत्र का मुख्य आवागमन मार्ग है, जहाँ दिन-रात यातायात चलता रहता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। बारिश के दौरान इसमें पन्नी, गंदगी भर जाती है और आए दिन मवेशी व जानवर इसमें गिर जाते हैं। बरसात में नाला चोक होने से जलभराव हो जाता है और पानी घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।

इस समस्या को लेकर सचिन कुमार ने वार्ड के पार्षद चौधरी प्रेमदास जी को मौके पर बुलाकर अवगत कराया। पार्षद जी ने तत्परता दिखाते हुए नगर आयुक्त को सूचना दी, जिसके बाद एफएसआई इंस्पेक्टर जगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर सुपरवाइजर को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उप नगर आयुक्त सरिता सिंह ने भी स्थल का निरीक्षण किया।
क्षेत्रीय निवासियों ने जब अधिकारियों से नाला पाटने के कार्य की समय-सीमा के बारे में पूछा तो उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला, जिससे वे असंतुष्ट हैं।

क्षेत्रवासियों की मांग है कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए इस खुले नाले का पाटने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, ताकि हादसों और जलभराव से बचा जा सके।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले