पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र
कोटमी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में संस्कृत व्याख्याता महादेव दास वैष्णव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया प्राचार्य मुकेश कुमार साहू के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाॅफ एवं छात्र छात्राओं ने उपस्थित होकर सेवानिवृत्त व्याख्याता को भावभीनी विदाई दी

समारोह में श्री वैष्णव को शाल श्रीफल देनन्दिनी, लेखनी सहित अन्य सामग्री भेंट कर उनके स्वस्थ्य
सुखमय एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई इस अवसर पर राजेश कुमार नायक द्वारा विदाई संदेश का वाचन किया गया वहीं रजनी पटेल, खिरेश्वरी चौधरी एवं नीलकंठ साहू ने अपने विदाई उद्बोधन में श्री वैष्णव के शिक्षकीय योगदान एवं विद्यालय के

प्रति उनकी सेवाओं को याद करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की
विद्यालय के प्रति सेवानिवृत्त व्याख्याता महादेव दास वैष्णव ने अपने सेवाकाल की स्मृतियों को साझा किया उन्होंने स्वरचित कविता का पाठ करते हुए विद्यालय में बिताए वर्षों और विद्यालयों से जुड़े अनुभवों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। उनके वक्तव्य से समारोह में मौजूद शिक्षक एवं विद्यार्थी भावुक हो उठे
प्राचार्य मुकेश कुमार साहू ने श्री वैष्णव के शिक्षकीय जीवन एवं विद्यालय के प्रति उनके योगदान को रमरण करते हुए कहा कि उनका सेवाकाल विद्यालय परिवार के लिए सदैव रमरणीय रहेगा उन्होंने सभी अतिथियों शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम में के के खुटें, अनिल पटेल, रजनी पटेल, पुष्पेंद्र चन्द्रा, विश्वथान पटेल, नीलकंठ साहू, राजेश नायक, सुलोचना सिदार, स्वाति, पालेश्वर तम्बोली, गणेश राम पटेल, खिरेश्वरी चौधरी, नरोत्तम पटेल, प्रेमचंद पटेल, तमन, गीता बाई, श्याम लाल, पिंकी यादव, अरविंद, नीरज एवं अंश सहित विद्यालय स्टाॅफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें






