एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

पहनासा में बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई, 50-60 बीघा फसलें तबाह

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 2, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। जनपद के बछरावां विकासखंड क्षेत्र के पहनासा, रानीखेड़ा और बहादुर नगर सहित कई गांवों में बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्काल मदद पहुंचाने की अपील की है।
इन इलाकों में किसानों की काफी फसलें नष्ट हो चुकी हैं, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। यह समस्या किसी एक किसान की नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में बारिश के कारण लगभग 50 से 60 बीघा तक की फसलें तबाह हो गई हैं।
फसलें नष्ट हो जाने से किसानों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। लगातार हो रही बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पानी भरने से कई लोगों के घरों में रहने की समस्या है, तो कुछ घरों की छतें टपक रही हैं।
स्थानीय निवासी और प्रधान विकास कुमार यादव ने बताया कि पानी के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। यह किसानों के लिए बहुत कष्टदायक समस्या है, क्योंकि इसी से उनका भरण-पोषण होता है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले