सदरपुर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा - राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात - सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न - ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार - एक माह से जलभराव में डूबी मनीरामपुर की सड़क- अतुल सिंहसदरपुर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा - राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात - सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न - ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार - एक माह से जलभराव में डूबी मनीरामपुर की सड़क- अतुल सिंह

सदरपुर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वेद प्रकाश तोमर ने पिलाया शीतल पेयजल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 2, 2026

दयानन्द कुमार

गढ़मुक्तेश्वर/बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव सदरपुर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक भजनों और जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पुलिस सुरक्षा के बीच कलश यात्रा सकुशल कथा परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
कथा का वाचन व्यास नरेश शास्त्री जी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में पंडित श्याम शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा। कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र तोमर उर्फ पप्पू ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष अनिल सोम हैं। शिवकुमार तोमर राजा परीक्षित और देवराज सिंह यज्ञपति की भूमिका में हैं।

“भीषण गर्मी के बीच वेद प्रकाश तोमर (ठेकेदार) ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नंगे पैर पैदल चलकर कलश यात्रा में शामिल लोगों को ठंडे पानी की छबील लगाकर शीतल पेयजल पिलाया।” उनकी इस सेवा की श्रद्धालुओं ने सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ठाकुर जयवीर सिंह सोम, ठाकुर मोमराज सिंह, राम रिछपाल सिंह, मुनिदेव शर्मा, सुनील शर्मा, वेद पाल सिंह तोमर, अर्पण तोमर, शिवा तोमर, मनोज प्रधान, बहादुर सोम, आसू तोमर, सतपाल तोमर, पप्पू ठाकुर, रवि तोमर, संजीव चौहान, ठाकुर हरेंद्र सिंह, जय सिंह चौहान, हरिपाल प्रधान, कृष्णपाल चौहान, अरुण तोमर, टिल्लू ठाकुर, शिव सिंह प्रजापति, नंद किशोर ठेकेदार, फतह तोमर आदि मौजूद रहे।
कथा के शुभारंभ पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे तथा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आए।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले