रायबरेली ब्यूरो।। प्रदेश सचिव एवं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के मनीरामपुर,बहेरवा,तिवारीपुर,नन्कू पुरवा आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।ऊंचाहार के सभी अंडर पास तालाब बने है।चलना दूभर है।कंदरवा से ऊंचाहार रोड पर पानी ही पानी भरा है।

उन्होंने बताया कि मनीरामपुर गांव को जाने वाली सड़क पिछले करीब एक माह से जलभराव की समस्या से जूझ रही है।लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हालात यह हैं कि लोगों को कपड़े ऊपर उठाकर पानी के बीच से पैदल निकलना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है,लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।बारिश के दौरान बच्चों,महिलाओं,बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही।ग्रामीणों ने श्री सिंह को सड़क पर लंबे समय से जमा पानी और खराब मार्ग की स्थिति से अवगत कराया।श्री सिंह ने कहा कि 15 साल क्षेत्रीय विधायक ने कोई काम नहीं किया सिर्फ आश्वासन देते रहे।आज भी ऊँचाहार की जनता मूल भूत सुबिधाओ से वंचित है।मनीरामपुर गाव की हालत बहुत खराब है।

अतुल सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क की समस्या को गंभीरता से उठाया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के समक्ष समस्या रखकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण एवं जलभराव से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,सोनू सिंह,रमेश सिंह,राकेश यादव ,कप्तान सिंह,बिमलेंद्र बाजपेयी,गोलू अग्रहरि,अजय मौर्य,लालजी गौतम,रवि सिंह,अमित सिंह,मनोज यादव,पप्पू मिश्रा,पप्पू मंसूरी,मो क़ासिम,संतोष सरोज,आदि लोग उपस्थित थे।




