गैस सिलेंडर की बुकिंग और बिल जारी होने के बावजूद एजेंसी ने उनके घर डिलीवरी भेजे बिना ही बुकिंग निरस्त कर दी - अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सचिव अनिल शुक्ला एवं महिला सहभागिता प्रमुख संगीता सिंघल के नेतृत्व में परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। - साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक - पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप बापूनगर में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार का आरोप - जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में सोमवार को विमुक्त जाति दिवस धूमधाम से मनाया गया।गैस सिलेंडर की बुकिंग और बिल जारी होने के बावजूद एजेंसी ने उनके घर डिलीवरी भेजे बिना ही बुकिंग निरस्त कर दी - अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सचिव अनिल शुक्ला एवं महिला सहभागिता प्रमुख संगीता सिंघल के नेतृत्व में परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। - साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक - पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप बापूनगर में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार का आरोप - जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में सोमवार को विमुक्त जाति दिवस धूमधाम से मनाया गया।

अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सचिव अनिल शुक्ला एवं महिला सहभागिता प्रमुख संगीता सिंघल के नेतृत्व में परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

परीक्षा में करीब 6000 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, September 1, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स

पूरनपुर। भारत विकास परिषद की गोमती शाखा पूरनपुर के तत्वावधान में सोमवार को ‘भारत को जानो’ अखिल भारतीय लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन पूरनपुर तहसील क्षेत्र के 16 विद्यालयों में एक साथ किया गया। परीक्षा में करीब 6000 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
भारत विकास परिषद गोमती शाखा पूरनपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सचिव अनिल शुक्ला एवं महिला सहभागिता प्रमुख संगीता सिंघल के नेतृत्व में परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। परिषद के सदस्यों ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वितरण कराया और परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के सहयोग से सभी विद्यालयों में परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से परीक्षा में भाग लिया।
परिषद द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व ही ‘भारत को जानो’ विषय से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई थीं, जिससे बच्चों ने पहले से ही परीक्षा की तैयारी की थी। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में भारत के इतिहास, संस्कृति, सभ्यता, महापुरुषों, भौगोलिक एवं सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन में परिषद के ओम चंद्र भारद्वाज, विवेक तिवारी, सलिल आजाद, राकेश कुमार, अभिजीत, डॉ प्रशांत गुप्ता, डॉक्टर यू आर मीत, योगराज सिंह, यशपाल, अरुण पाण्डेय, कुमार अभिषेक, अंकित कुमार, अर्पित कुमार, नमन सक्सेना, हरमन प्रीत सिंह सहित कई पदाधिकारी और सदस्यों का भी सहयोग रहा।


देशभर में एक साथ आयोजित हुई परीक्षा

भारत विकास परिषद की ओर से ‘भारत को जानो’ परीक्षा का आयोजन देशभर में एक ही दिन विभिन्न शाखाओं द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और इतिहास से जोड़ना तथा उनमें राष्ट्र के प्रति ज्ञान, गौरव एवं जागरूकता की भावना विकसित करना है। पूरनपुर शाखा के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने परीक्षा में सहयोग करने वाले सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, परिषद के सदस्यों तथा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र के प्रति ज्ञान बढ़ाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं निरंतर आयोजित की जानी चाहिए।

इन विद्यालयों के छात्रों की रही सहभागिता

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द बर्डेट पब्लिक स्कूल शेरपुर कला, विद्या निकेतन माधोटांडा, जेसीज रिवर्डेल स्कूल, मोहन सरस्वती शिशु मंदिर, आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर, पंचम दास इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज, आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज, भसीन इंटरनेशनल स्कूल, माई विंग्स इंटरनेशनल स्कूल घुंघचाई, स्वामी एजुकेशनल स्कूल, ईशर एकेडमी सकरिया, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, लकी चिल्ड्रन स्कूल के लगभग 6000 छात्रों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।

अति शीघ्र घोषित होगा परिणाम, टॉपर्स का होगा सम्मान
आयोजकों ने बताया सभी छात्रों की ओएमआर शीट को चेक करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। शीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित कर टॉपर्स छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने बताया शाखा स्तर पर जीतने वाले छात्रों को प्रांत स्तर पर पहुंचने का मौका मिलेगा। जहां उन्हें अगली परीक्षा देनी होगी। इसके बाद क्षेत्र और फिर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षा में वह हिस्सा ले सकेंगे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले