पूरनपुर/पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य के ने थाना हजारा पुलिस एवं एसएसबी फोर्स की संयुक्त टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खम्भा नं0 34 के आसपास के क्षेत्र में पैदल गश्त एवं निगरानी की गई तथा सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
सीमा पर आवागमन करने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं एसएसबी कर्मियों को सीमा क्षेत्र में लगातार सतर्क एवं मुस्तैद रहकर गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने, अवैध आवागमन/तस्करी पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना हजारा पुलिस एवं एसएसबी के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए सीमा क्षेत्र में नियमित संयुक्त गश्त एवं निगरानी किए जाने के निर्देश दिए गए।






