उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहाउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहा

जनपद में रक्षाबंधन की धूम, सजीं रंग-बिरंगी राखियांबारिश ने बढ़ाई थोड़ी चिंता पर बाजारों में बरकरार रहा उत्साह

बारिश से कुछ देर थमी खरीदारी, मौसम खुलते ही बाजारों में उमड़ी भीड़

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 27, 2026

फर्रुखाबाद।

रक्षाबंधन पर्व को लेकर जनपद के शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण बाजारों तक रौनक पूरी तरह परवान चढ़ चुकी है। बाजारों में रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइनों वाली राखियों की दुकानें सज गई हैं। बच्चों से लेकर युवाओं और बड़ों की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने विभिन्न वैरायटी उपलब्ध कराई हैं। बाजार में सामान्य राखियां 1 रुपये से लेकर 150 रुपये तक उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए डोरेमोन, छोटा भीम, बेन टेन, मोटू-पतलू, बार्बी डॉल और डबलू-बबलू जैसी कार्टून थीम वाली राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा 100 से 150 रुपये तक की म्यूजिक और लाइट्स वाली राखियां, करीब 500 रुपये की चांदी की ‘भाई’ लिखी राखी, तथा 150 रुपये तक की लट्टू और बैटमैन राखियां भी बाजार में छाई हुई हैं। पारंपरिक और डिजाइनर राखियों की मांग भी कम नहीं है; लुम्बा राखियां 20 से 350 रुपये, कुंदन धागा राखियां 10 से 100 रुपये और स्टोन वर्क वाली राखियां 50 से 150 रुपये तक बिक रही हैं।


मिठाई की दुकानों पर भी तैयारियां तेज
राखियों के साथ-साथ जिलेभर की मिठाई की दुकानों पर भी पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि चीनी के बढ़े दामों के कारण लागत में बढ़ोतरी हुई है।
बारिश ने बढ़ाई चिंता, पर उत्साह रहा कायम
गुरुवार को अचानक हुई बारिश ने दुकानदारों की धड़कनें जरूर बढ़ा दीं। बारिश के चलते कुछ समय के लिए बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही थम गई थी, लेकिन दोपहर करीब तीन बजे मौसम सामान्य होते ही लोग दोबारा खरीदारी के लिए उमड़ पड़े, जिससे दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
जिले के नवाबगंज, शमसाबाद, कमालगंज, कायमगंज, कंपिल, राजेपुर, मोहम्मदाबाद, अमृतपुर और फर्रुखाबाद शहर के मुख्य बाजारों में लगातार चहल-पहल बनी हुई है। दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व जैसे-जैसे नजदीक आएगा, बिक्री में और अधिक तेजी आएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले