एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहरामएम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम

एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ

प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को ओपीडी सुविधा कमरा सँ 184 में उपलब्ध होगी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 24, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। एम्स रायबरेली में सोमवार को कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन द्वारा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की ओपीडी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव, वित्तीय सलाहकार कर्नल उपेंद्र नाथ राय, डॉ. मधुकर मित्तल (इंटरनल मेडिसिन), डॉ. अर्चना वर्मा (न्यूरोलॉजी), डॉ. सुनीता सिंह (पीडियाट्रिक सर्जरी), डॉ. कुमार धर्मेंद्र सिंह (उप चिकित्सा अधीक्षक-II), डॉ. गौरव त्रिवेदी (उप चिकित्सा अधीक्षक-I), वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री अरविंद शुक्ला, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. साई प्रताप रेड्डी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एम्स रायबरेली द्वारा क्षेत्र की जनता को उच्चस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक नई सुविधा, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में एक नये संकाय सदस्य के जुड़ने पर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं प्रारंभ की जा रही हैं।
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को हॉस्पिटल बिल्डिंग के प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 184 में संचालित होगी। यहां पेट, आंत, लिवर एवं पाचन तंत्र से संबंधित रोगों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की सुविधा मिल सकेगी और उन्हे उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता कम होगी।
कार्यकारी निदेशक ने कहा कि गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सेवाओं का विस्तार क्षेत्र के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है और संस्थान भविष्य में भी जनहित में आधुनिक एवं विशेष चिकित्सा सेवाओं का निरंतर विस्तार करता रहेगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले