पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा से प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। कांवड़ यात्री मां गोमती के उद्गम स्थल माधोटांडा पहुंचकर पवित्र जल लेकर बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक करेंगे।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ यात्रा के प्रति लोगों में खासा उत्साह रहा और जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने भी पहुंचकर कांवड़ यात्रियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा फल वितरित किए। विधायक ने कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी धार्मिक यात्रा के सफल और मंगलमय होने की कामना की।
ग्राम सिमरिया से शुरू हुई इस प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। कांवड़ यात्री मां गोमती के उद्गम स्थल माधोटांडा से पवित्र जल लेकर बाबा इकोत्तर नाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी आयोजकों एवं स्थानीय लोगों द्वारा आवश्यक इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया। प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है।






