सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन - बछरावां में सपा का विशाल पीडीए सम्मेलन हुआ आयोजितसक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन - बछरावां में सपा का विशाल पीडीए सम्मेलन हुआ आयोजित

रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

योगी सरकार की सौगात रसोइयों के वेतन मे 1000 की बढ़ोतरी सहित कैशलेस डिजिटल कार्ड से होगा लाखों का इलाज

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 23, 2026

सोमेंद्र पटेल, महराजगंज रायबरेली । पीएम पोषण योजना अंतर्गत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन महराजगंज तहसील सभागार में किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू व निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश भर की रसोइयों के वेतन में बढ़ोतरी करते हुए 3000 किया गया है वहीं उन्हें समुचित इलाज मिले इसके लिए भी कैशलेस डिजिटल कार्ड के तहत 2 लाख से अधिक का इलाज रसोइयों का मुक्त में किया जाएगा। आज महराजगंज तहसील सभागार में चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू व निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह के द्वारा रसोइयों को कैशलेंस डिजिटल कार्ड के वितरण किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव की मौजूदगी भी रही । डिजिटल कार्ड तथा वेतन में बढ़ोतरी होने के कारण रसोइयों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिली रसोइयों ने केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि भाजपा सरकार ने हम सभी रसोइयों के बारे में जितना किया है उसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले