टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन - बछरावां में सपा का विशाल पीडीए सम्मेलन हुआ आयोजित - सीएम योगी का बड़ा फैसला: रसोइयों का मानदेय बढ़ा, मिला कैशलेस इलाज का तोहफाटीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन - बछरावां में सपा का विशाल पीडीए सम्मेलन हुआ आयोजित - सीएम योगी का बड़ा फैसला: रसोइयों का मानदेय बढ़ा, मिला कैशलेस इलाज का तोहफा

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण खुद संभाली कक्षा और छात्रों को दिए सफलता के टिप्स

कक्षा में पहुंचकर सीडीओ ने पढ़ाया, छात्रों से संवाद कर दी सफलता की रणनीति

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 23, 2026

फर्रुखाबाद।जनपद में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ के तहत रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ स्थित कोचिंग कक्षाओं का मुख्य विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केवल व्यवस्थाओं का जायजा ही नहीं लिया, बल्कि खुद कक्षा मेंापकर विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य भी कराया।

विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद और रणनीति पर चर्चा

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने छात्रों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई की प्रगति, अध्ययन की रणनीति और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता; इसके लिए नियमित अध्ययन, प्रभावी नोट्स तैयार करना और निरंतर उत्तर लेखन का अभ्यास बेहद जरूरी है।

नीट और जेईई के छात्रों को दिए विशेष टिप्स

नीट और जेईई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद के दौरान उन्होंने विषयवार कॉन्सेप्ट की गहराई को परखा। सीडीओ ने छात्रों को सलाह दी कि वे पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करें। अपनी कमजोरियों को चिन्हित कर समय रहते उन्हें दूर करें। अपनी तैयारी का लगातार आकलन करते रहें। अनुशासन और सकारात्मक सोच पर जोर जैसे कई उदाहरण दिए इस दौरान छात्रों ने भी अपनी अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं और अनुभवों को खुलकर सीडीओ के साथ साझा किया। सीडीओ ने सभी विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासन बनाए रखने, निरंतर मेहनत करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले