टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन - बछरावां में सपा का विशाल पीडीए सम्मेलन हुआ आयोजित - सीएम योगी का बड़ा फैसला: रसोइयों का मानदेय बढ़ा, मिला कैशलेस इलाज का तोहफाटीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन - बछरावां में सपा का विशाल पीडीए सम्मेलन हुआ आयोजित - सीएम योगी का बड़ा फैसला: रसोइयों का मानदेय बढ़ा, मिला कैशलेस इलाज का तोहफा

अमेठी: आबकारी निरीक्षक ने किया ज्ञानधारा पशु आहार इकाई का औचक निरीक्षण, शीरा अनलोडिंग और प्रयोगशाला की गुणवत्ता जांची

अमेठी: जनपद में आबकारी विभाग द्वारा औद्योगिक इकाइयों में उपयोग होने वाले शीरे (मोलासेस) की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के क्रम में शनिवार (22 अगस्त 2026) को तिसुंडी स्थित ज्ञानधारा पशु आहार इकाई का निरीक्षण किया गया। आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-2, अमेठी) प्रभु नारायण सिंह ने दल-बल

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Sunday, August 23, 2026

अमेठी: जनपद में आबकारी विभाग द्वारा औद्योगिक इकाइयों में उपयोग होने वाले शीरे (मोलासेस) की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के क्रम में शनिवार (22 अगस्त 2026) को तिसुंडी स्थित ज्ञानधारा पशु आहार इकाई का निरीक्षण किया गया।

आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-2, अमेठी) प्रभु नारायण सिंह ने दल-बल के साथ इकाई परिसर का औचक मुआयना किया। इस दौरान उनकी मौजूदगी में टैंकर से शीरा उतारने (अनलोडिंग) की प्रक्रिया पूरी कराई गई, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या लीकेज की गुंजाइश न रहे।

निरीक्षण के दौरान आबकारी निरीक्षक ने इकाई की प्रयोगशाला (लैब) का भी गहन परीक्षण किया। वहां शीरा एवं तैयार पशु आहार के नमूनों की जांच प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा लैब में चल रहे परीक्षणों एवं गुणवत्ता मानकों के संबंध में संबंधित कर्मियों से आवश्यक जानकारी जुटाई गई।

अधिकारियों के अनुसार, शासन की मंशानुरूप शीरे के अवैध प्रयोग को रोकने और निर्धारित मानकों के तहत ही इकाइयों के संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह नियमित जांच की गई।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले