रायबरेली ब्यूरो।। बीती 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शान्तिपूर्ण प्रदशर्न कर रहे साहिल पर पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया, छर्रों से बुरी तरह घायल साहिल की एक आंख की रोशनी प्रभावित हुई, साहिल को न्याय दिलाने और दोषियों के विरूद्ध एफ.आई.आर. लिखाने के लिए नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी जी पहुंचे, लेकिन भाजपा सरकार के दबाव में दिल्ली पुलिस द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की गई, जिससे आहत होकर राहुल गांधी धरने पर बैठ गये, इसकी खबर सोशल मीडिया पर आते ही रायबरेली जनपद के कांग्रेसी हाथी पार्क स्थित बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गये और भाजपा सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैये के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि पीड़ित को न्याय मिल सके, इसके लिए संविधान ने अधिकार दिया है कि एफ.आई.आर. दर्ज करनी ही होगी, चूंकि दिल्ली पुलिस गृहमंत्री अमित शाह के अन्तर्गत आती है, जिस वजह से एफ.आई.आर. नहीं दर्ज की गई, जो सीधा संविधान पर हमला है।
शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी जी को समथर्न देने के लिए हम सब धरने पर बैठे है और जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हम लोग उठने वाले नहीं है।
कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के दबाव और जननायक राहुल गांधी जी के धरने पर बैठने की वजह से आखिर कार दिल्ली पुलिस को एफ.आई.आर. दर्ज करने का आदेश देना पड़ा। राहुल गांधी जी छात्रों की लड़ाई में अपना पूरा सहयोग और समथर्न देने की वजह से भाजपा सरकार हर बार बैकफुट पर आती दिख रही है।
इस अवसर पर आयुष द्विवेदी, विजयशंकर अग्निहोत्री, निमर्ल शुक्ल, सईदुल हसन, साहबशरण पासवान, वीरेन्द्र यादव, श्रीमती शैलजा सिंह, नौशाद हुसैन खतीब, संजय श्रीवास्तव, अजीत सिंह, सुमित्रा रावत, अनवार खान, आर.के.सिंह, शीतान्शू मौयार्, प्रमोद पाण्डेय, मनोज मिश्रा संजीव शुक्ला, सुन्दर लाल निमर्ल, सूयर्कुमार बाजपेई, सवोर्त्तम मिश्रा, मनीष सोनकर, सै.अरशद अली, नितिन कुमार, अखिलेश अवस्थी, शिव नरायन मिश्रा, प्रवीण सिंह, महेश्वर सिंह, मो.असलम, जीतू तिवारी, मो.अशरफ, दिनेश त्रिवेदी, मो.शमीम सहित अन्य कांग्रेस नेता व कायर्कतार् गण उपस्थित रहें।




