एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

स्कूल से लौट रही 5 साल की मासूम खुले कुएं में गिरी साढ़े तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

बहन की चीख सुनकर जुटे ग्रामीण, प्रशासन ने संभाला रेस्क्यू अभियान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 20, 2026

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिले की कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के रसीदाबाद बल्लभ गांव में एक बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक विद्यालय से छुट्टी के बाद घर लौट रही 5 वर्षीय छात्रा सौम्या अचानक रास्ते में बने करीब 50 फीट गहरे खुले कुएं में जा गिरी। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अमले में भी खलबली मच गई।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब दो बजे सौम्या अपनी बड़ी बहन अनन्या के साथ स्कूल से घर वापस आ रही थी। रास्ते में बने एक पुराने कुएं की पटिया अचानक भरभराकर टूट गई, जिससे सौम्या सीधे अंदर जा गिरी। घटना के तुरंत बाद बहन अनन्या ने घबराकर शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। कुआं लगभग 50 फीट गहरा होने के कारण स्थानीय लोगों के लिए उसे अकेले निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था।

प्रशासनिक मुस्तैदी और सफल रेस्क्यू

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन की सीधी निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लगातार प्रयासों के बाद टीम ने बच्ची को कुएं से सकुशल बाहर निकाल लिया। मासूम के सुरक्षित बाहर आने के बाद परिजनों और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले