30 लाख की सनसनीखेज लूट का खुलासा पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार, 24 लाख रुपये बरामद - युवा समाजसेवी और आजाद समाज पार्टी के संगठन मंत्री डॉ. गौरव जाटव का असामयिक निधन, क्षेत्र शोकाकुल - जननायक स्व. अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व विशाल भंडारा - छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हाथ से मिला कागज का टुकड़ा सुसाइड नोट की आशंका - पश्चिमी उत्तर प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन की बैठक में राइस मिलर्स की समस्याओं पर हुआ मंथन30 लाख की सनसनीखेज लूट का खुलासा पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार, 24 लाख रुपये बरामद - युवा समाजसेवी और आजाद समाज पार्टी के संगठन मंत्री डॉ. गौरव जाटव का असामयिक निधन, क्षेत्र शोकाकुल - जननायक स्व. अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व विशाल भंडारा - छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हाथ से मिला कागज का टुकड़ा सुसाइड नोट की आशंका - पश्चिमी उत्तर प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन की बैठक में राइस मिलर्स की समस्याओं पर हुआ मंथन

युवा समाजसेवी और आजाद समाज पार्टी के संगठन मंत्री डॉ. गौरव जाटव का असामयिक निधन, क्षेत्र शोकाकुल

31 वर्ष की उम्र में थमा जिंदगी का सफर, अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 20, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स | गढ़मुक्तेश्वर/बहादुरगढ़ (हापुड़)

जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित ग्राम भस्याना निवासी, युवा समाजसेवी एवं आजाद समाज पार्टी के जिला संगठन मंत्री डॉ. गौरव जाटव का आकस्मिक निधन हो गया। महज 31 वर्ष की आयु में उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असामयिक निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार डॉ. गौरव जाटव मंगलवार को पार्टी के कार्यक्रमों तथा लखनऊ में प्रस्तावित बैठक को लेकर फोन पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए बहादुरगढ़ स्थित चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई।

डॉ. गौरव जाटव सामाजिक कार्यों के प्रति हमेशा समर्पित रहे और आजाद समाज पार्टी में संगठन मंत्री के रूप में संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। क्षेत्र में उनकी पहचान एक कर्मठ, मिलनसार और जनहित के लिए सदैव तत्पर रहने वाले युवा नेता के रूप में थी। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी विशेष लोकप्रियता थी और वे जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहते थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों का उनके आवास पर तांता लग गया। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि डॉ. गौरव जाटव का संगठन और समाज के प्रति योगदान सदैव याद रखा जाएगा तथा उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

बुधवार को पुष्पावती पूठ श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने शामिल होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

डॉ. गौरव जाटव अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से भस्याना सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। लोग उनके सामाजिक योगदान, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले