दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो
पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलीनगर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 30 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के समय दोनों पक्षों को अवश्य बुलाए और मौके पर ही जाकर शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता पार्क ढंग से करें। जिससे कि शिकायतकर्ता को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करते हुए, निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें।
तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, उप जिलाधिकारी कलीनगर, तहसीलदार कलीनगर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।






