किशनपुर हरिपुर से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होगी डाक कांवड़ - स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोरकिशनपुर हरिपुर से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होगी डाक कांवड़ - स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर

ग्राम बाड़ली में PDA महिला सम्मेलन नैना गुर्जर बोलीं महिलाओं की भागीदारी के बिना सामाजिक न्याय अधूरा

महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने का संकल्प, बाड़ली में बोलीं नैना गुर्जर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 17, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स दयानन्द कुमार

गढ़मुक्तेश्वर। विधानसभा क्षेत्र 60 से भावी प्रत्याशी नैना गुर्जर ने बुधवार को ग्राम बाड़ली में आयोजित PDA महिला कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में क्षेत्र की माताओं, बहनों और बेटियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

नैना गुर्जर ने कहा कि PDA की ताकत समाज के हर उस वर्ग की आवाज है, जिसे सम्मान, अधिकार और बराबरी की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए*। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना सामाजिक न्याय और विकास की कल्पना अधूरी है।

कार्यक्रम में मातृशक्ति के उत्साह और विश्वास को देखकर उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक-सामाजिक भागीदारी की आवाज को पूरी मजबूती से उठाया जाएगा।

नैना गुर्जर ने PDA का संदेश दिया सबको सम्मान, सबको अधिकार, सबकी भागीदारी

इस अवसर पर उन्होंने ग्राम बाड़ली की समस्त मातृशक्ति का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले