लखनऊ 5 महीने से लापता 11 साल का मासूम रवि मिला, मां से लिपटकर रो पड़ा बालक - जिंदा बुजुर्ग को कागजों में मृत घोषित कर हड़पी 25 बीघा जमीन कायमगंज तहसील क्षेत्र का मामला - नारायण आश्रम में जनरेटर चालू करते समय करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौतपरिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ - गंगा में जल भरने गए एक ही परिवार के तीन समेत चार कांवड़िए डूबे9 घंटे से तलाश जारी - भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापनलखनऊ 5 महीने से लापता 11 साल का मासूम रवि मिला, मां से लिपटकर रो पड़ा बालक - जिंदा बुजुर्ग को कागजों में मृत घोषित कर हड़पी 25 बीघा जमीन कायमगंज तहसील क्षेत्र का मामला - नारायण आश्रम में जनरेटर चालू करते समय करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौतपरिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ - गंगा में जल भरने गए एक ही परिवार के तीन समेत चार कांवड़िए डूबे9 घंटे से तलाश जारी - भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में न्यूनतम वेतन में वृद्धि, ईएसआई एवं ईपीएफ की वेतन सीमा बढ़ाने, न्यूनतम पेंशन में वृद्धि, बोनस की सीमा बढ़ाने, योजनाओं में कार्यरत श्रमिकों के मानदेय में बढ़ोतरी, समान कार्य के लिए समान वेतन आदि मांगो को उठाया गया है

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 17, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई रायबरेली द्वारा श्रमिकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं तथा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रायबरेली के माध्यम से सौंपा गया।


भारतीय मजदूर संघ एक राष्ट्रवादी श्रमिक संगठन है, जो सदैव राष्ट्रहित, उद्योगहित और श्रमिक हित को साथ लेकर कार्य करता रहा है। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि, ईएसआई एवं ईपीएफ की वेतन सीमा बढ़ाने, न्यूनतम पेंशन में वृद्धि, बोनस की सीमा बढ़ाने, योजनाओं में कार्यरत श्रमिकों के मानदेय में बढ़ोतरी, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि श्रमिक देश की प्रगति की आधारशिला हैं। उनकी मेहनत और योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मानजनक वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा मिलना आवश्यक है। भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों की समस्याओं को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से निरंतर उठाता रहेगा।
जिला महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि वर्तमान महंगाई के दौर में श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्रहित के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
संरक्षक नागेश सिंह ने कहा कि संगठन की शक्ति उसकी एकजुटता में है और श्रमिक हितों के लिए सभी संगठनों को मिलकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। वहीं महेश प्रताप सिंह, आर.डी. सिंह, यज्ञ नारायण तिवारी एवं राम कुमार तिवारी ने भी श्रमिकों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की।
उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, कोऑपरेटिव बैंक यूनियन के अध्यक्ष रंजय सिंह, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण यादव तथा वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी राजेश यादव, उमाशंकर बाजपेयी एवं रवि रावत ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान समय की आवश्यकता है और संगठन इसके लिए पूरी मजबूती से कार्य करता रहेगा।
ज्ञापन कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं भारी संख्या में श्रमिक साथी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की एकजुटता के साथ श्रमिक हितों की आवाज को और मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले