मुरादाबाद में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज: सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला - मुरादाबाद में बंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 36 घंटे में 96 से ज्यादा बंदर पकड़े - नगर में पुलिस की नाक के नीचे गांजे का कथित कारोबार! - नगर में भव्यता से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, भारत माता के जयकारों से सराबोर हुआ नगर - नगर में देशभक्ति का दिखा विराट स्वरूप, 118 ट्रैक्टरों के साथ निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रामुरादाबाद में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज: सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला - मुरादाबाद में बंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 36 घंटे में 96 से ज्यादा बंदर पकड़े - नगर में पुलिस की नाक के नीचे गांजे का कथित कारोबार! - नगर में भव्यता से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, भारत माता के जयकारों से सराबोर हुआ नगर - नगर में देशभक्ति का दिखा विराट स्वरूप, 118 ट्रैक्टरों के साथ निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

मुरादाबाद में बंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 36 घंटे में 96 से ज्यादा बंदर पकड़े

बंदरों के आतंक पर प्रशासन सख्त, मिशन मोड में चला अभियान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 16, 2026

संवाददाता-अरविन्द कुमार

मुरादाबाद। शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से आम जनता को हो रही परेशानी के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है। हाईकोर्ट और शासन के दिशा-निर्देशों के बाद कार्रवाई तेज कर दी गई है।

36 घंटे में 96+ बंदर पकड़े जा चुके हैं

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार पिछले 36 घंटों में 96 से ज्यादा बंदरों को पकड़ा जा चुका है। बंदर पकड़ने के लिए जाल और पिंजड़ों की संख्या बढ़ा दी गई है। नगर निगम की तात्कालिक टीम लगातार मोर्चा संभाले हुए है।

टेंडर जारी, वन विभाग को पत्र

बंदर पकड़ने वाली स्थायी एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। साथ ही पकड़े गए बंदरों के पुनर्वास और सुरक्षित ठिकाने के लिए वन विभाग को पत्र भेजा गया है।

अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

अपर नगर आयुक्त लगातार अधिकारियों के साथ समन्वय कर अभियान की निगरानी कर रहे हैं। नगर निगम का कहना है कि कार्रवाई का असर अब दिखना शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में शहर को बंदरों के आतंक से काफी हद तक राहत मिलेगी।हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन अब इसे मिशन मोड में चला रहा है ताकि स्कूल, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में लोगों को राहत मिल सके।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले