शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - 10 महीने के मासूम को गोद देने के मामले में आया नया मोड़, - शासकीय आयुर्वेद औषधालय किरारी (ड) में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - एम्स रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया - जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - 10 महीने के मासूम को गोद देने के मामले में आया नया मोड़, - शासकीय आयुर्वेद औषधालय किरारी (ड) में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - एम्स रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया - जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में लहराया गया तिरंगा

जिला व केंद्रीय कारागार में हुआ वृक्षारोपण और फल वितरण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 15, 2026

फर्रुखाबाद

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार 15 अगस्त को जनपद में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जिला व केंद्रीय कारागार में गूंजा स्वतंत्रता दिवस का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने संयुक्त रूप से जिला कारागार तथा केंद्रीय कारागार पहुंचकर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों ने पौधारोपण किया। इस दौरान कारागार में निरुद्ध बंदियों को फल वितरित किए गए तथा उन्हें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उन्हें सुधार के मार्ग पर चलने और एक बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ भव्य ध्वजारोहण

रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान की धुनों के साथ पूरा परिसर देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुंह मीठा कराकर दी बधाइयां

इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की आत्मीय शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल के जवानों में गजब का उत्साह और अनुशासन देखने को मिला, जिससे पूरा जनपद देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले